ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली- 01 मई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की जनता को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट संदेश में कहा, “राज्य स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले व बाबा साहब जैसी महान विभूतियों ने महाराष्ट्र व भारत को अपने योगदान से समृद्ध किया है। राष्ट्र के आर्थिक विकास में महाराष्ट्र का अहम योगदान है। मैं राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र की जनता को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महाराष्ट्र अपने समृद्ध इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। राज्य ने राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश के निरंतर विकास के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा, “महाराष्ट्र की जनता को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में अभूतपूर्व योगदान दिया है। राज्य के लोगों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button