ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रगान के अपमान पर ममता पर बरसे शुभेंदु अधिकारी, कहा-शर्म से बंगालियों का झुका सिर

कोलकाता-2 दिसंबर । ममता बनर्जी के आधा अधूरा राष्ट्रगान गाने एवं बीच में “जय महाराष्ट्र तथा जय बिहार” का नारा लगाने वाले वीडियो को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर तीखा जुबानी हमला बोला है।

गुरुवार को ममता के राष्ट्रगान गाने का वीडियो को ट्वीट पर अपलोड करने के साथ शुभेंदु ने कहा कि ममता ने न केवल राष्ट्रगान बल्कि राष्ट्र, बंगाल की संस्कृति व राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का भी अपमान किया है। अधिकारी ने कहा कि उनकी इस हरकत से बंगालियों का सिर शर्म से झुक गया है। शुभेंदु ने ममता को चुनौती देते हुए कहा कि कांथी नगरपालिका के चुनाव को लेकर अधिकारी परिवार को धमकाकर कोई लाभ नहीं होने वाला है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु भी कुछ नहीं कर पाए थे। आप (ममता) उनसे ज्यादा शक्तिशाली नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस के 403 सांसद थे। राजीव गांधी उस वक्त तीन हेलीकाप्टर के साथ कांथी आए थे। उनके मुंह से अधिकारी परिवार के खिलाफ भाषण दिलवाया गया था लेकिन लोगों ने उस पर विश्वास नहीं किया। 1995 में बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु कांथी आए थे। उस वक्त भी कांथी नपा का चुनाव अविभक्त कांग्रेस ने शिशिर अधिकारी की अगुआई में जीता था, वे भी उस वक्त पार्षद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button