
राम विलास महतो वेलफेयर फाउंडेशन बेगूसराय ने छठ व्रतियों बीच पूजन सामग्री किया वितरण
मधुबनी-10 नवंबर। राम विलास महतो वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा समय-समय पर कई उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं इसी क्रम में छठ पर्व की महिमा को देखते हुए बिहार के कई स्थान पर नारियल का वितरण करवाया। बुधवार को छठ महापर्व के अवसर पर फाउंडेशन के बेगूसराय टीम के द्वारा सबौरा में छठ व्रतियों को पूजन सामग्री के रूप में नारियल दीया गया।

इस उत्कृष्ट कार्य को राहुल राज के नेतृत्व में नितीश पाठक, नवीन पाठक,अमन कुमार,बांके बिहारी,रामू पंडित,हिमांशु पंडित, सुधांशु कुमार और सूरज कुमार के सहयोग से करवाया गया। मौके पर सैकड़ों की तादाद में छठ व्रतियों ने आकर और जो लोग नहीं आ पाए हमारे सदस्यों के द्वारा उनके घर पर जाकर नारियल दिया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।
ज्ञात हो की राम विलास महतो वेलफेयर फाउंडेशन मुफ्त विधिक सहायता और भोजन वितरण के क्षेत्र में मुख्य रूप से कार्य करता है तथा समय-समय पर अन्य सामाजिक कार्यों को भी प्रमुखता से निभाता है l फाउंडेशन के संस्थापक शिक्षाविद कुमार प्रिय रंजन तथा अल्पना जी के नेतृत्व में बिहार के अलावा असम,उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली में भी फाउंडेशन प्रमुखता से कार्य कर रहा है।



