बिहार

राज्य के बजट का सबसे ज्यादा खर्च शिक्षा और स्वास्थ्य पर: नीतीश कुमार

पटना- 28 दिसंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के 96 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि राज्य का सबसे ज्यादा बजट शिक्षा और स्वास्थ्य पर हम खर्च करते हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार 12 वां सबसे बड़ा राज्य है, जबकि जनसंख्या घनत्व तीसरे नम्बर पर है। हो सकता है दूसरे नम्बर पर भी आ जाए आने वाले जनसंख्या गणना में।

सीएम ने कहा कि हम लोगों ने शराबबंदी की थी तो कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने विरोध किया लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2018 में आई रिपोर्ट में कहा कि हर साल 30 लाख लोग शराब पीने से हो जाती है। हमने लोगों की मांग और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया था। आज बिहार में हर माह दस हजार लोगों का इलाज राज्य के अस्पतालों में हो रहा है। 2006 से पहले एक माह में 39 लोगों का इलाज हो रहा था यानी करीब एक से ऊपर लोगों का प्रत्येक दिन इलाज हो रहा था। आज 300 लोगों का इलाज प्रत्येक दिन सरकारी अस्पतालों में हो रहा है।

सीएम ने कहा कि न केवल इलाज बल्कि 2006 से ही पूरे बिहार में मुफ्त दवा दे रहे हैं। हम लोग प्रचार-प्रसार नहीं करते हैं ,कुछ लोग केवल प्रचार-प्रसार ही करते हैं। छह मेडिकल कॉलेज और दो प्राइवेट अस्पताल थे 2006 से पहले । आज पटना एम्स सहित 11 सरकारी अस्पताल बिहार में लोगों का इलाज हो रहा था। आईजीएमएस का भी विकास किया है। यहां का विस्तार किया जा रहा है और यह 2500 बेड का अस्पताल होगा।हमने जहां भी सरकारी अस्पताल है व्यवस्था की। आज 11 मेडिकल कॉलेज सरकारी और पांच निजी अस्पताल राज्य में कार्य कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि पटना स्थित पीएमसीएच सबसे पुराना कॉलेज है। इस कॉलेज को अन्तरराष्ट्रीय अस्पताल बनाएंगे। इसमें 5400 बेड का बनाएंगे। तीन साल में यह बनकर तैयार होगा। जब यह बनकर तैयार होगा ऐसा अस्पताल पूरे देश में नहीं होगा। यह मैं आपसे और प्रदेश की जनता से वादा करता हूं। सीएम ने कहा कि बिहार काफी पिछड़ा है। राज्य में आने वाले दिनों में मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर में 2500 बेड का अस्पताल बनेगा। दरभंगा में राज्य का दूसरा एम्स बनेगा।

सीएम ने कहा कि हमने कहा था कि पटना में पहला एम्स बना तो दूसरा दरभंगा में बनेगा। क्योंकि, जब एक दक्षिण बिहार में बन गया तो दूसरा उत्तर बिहार में होना चाहिए। हम लोगों ने जाकर वहां देख लिया है, जमीन भी देख लिया गया है। सबसे ज्यादा खर्च हम शिक्षा और स्वास्थ्य पर करते हैं। बिहार की आबादी बहुत है। क्षेत्रफल 12वें नम्बर पर और आबादी तीसरे नम्बर है। एक स्कवॉयर किलोमीटर में बिहार की आबादी सबसे ज्यादा है पूरे देश में। केंद्र का भी सहयोग हमें लगातार मिल रहा हैं।

सीएम ने कहा कि हम लोगों ने नशाबंदी इसलिए लागू किया था। शराब पीने से 5.3 प्रतिशत लोग पूरे दुनिया में मर जाते हैं जो करीब 30 लाख होती है। 200 से ज्यादा बीमारियां शराब पीने से होती है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत बीमारी खुले में शौच करने और गंदा पानी पीने से होता है। बिहार में शौचालय का काम पूरा हो चुका है। साथ ही स्वच्छ पानी के लिए हर घर जल लोगों तक हमारी सरकार ने पहुंचा दिया है। आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button