
राज्यसभा के लिए डा. फैयाज व मीसा ने किया नामांकन
पटना- 27 मई। राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजद की मीसा भारती और फैयाज अहमद ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप, नेयाज अहमद, तौसीफ अहमद सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

राजद ने एक सीट के लिए मीसा भारती के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी। दूसरे उम्मीदवार के रूप में राजद ने बिस्फी विधानसभा से दो बार 2010 से एवं 2020 तक विधायक रहे डा. फैयाज अहमद को उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार को नाम की घोषणा होने के बाद डा. फैयाज आज लालू प्रसाद से मिलने सपरिवार राबड़ी आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर आज बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाऊं। उन्होंने उम्मीदवार बनाए जाने पर राजद सुप्रीमो लालू यादव का शुक्रिया अदा किया।



