भारत

राज्यसभा की कार्यवाही शूट करने पर रजनी पाटिल सदन से निलंबित

नई दिल्ली- 10 फरवरी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को सदन की कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित करने के लिए शेष बचे बजट सत्र से निलंबित कर दिया।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पहले भी इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जिन पर पूर्व सभापति ने चेतावनी दी थी। ऐसे में एक संदेश देने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। रजनी पाटिल के निलंबन पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने पर विचार के बाद आगे कोई फैसला लिया जाएगा।

संसद में सत्ता पक्ष की ओर से विषय को उठाते हुए कहा गया था कि जुलाई 2022 में पूर्व सभापति वेंकैया नायडू ने सदस्यों को इसके खिलाफ सख्त हिदायत दी थी और कहा था कि आगे इसपर कार्रवाई की जाएगी। इस मुद्दे पर सदन में काफी देर चर्चा हुई। सभापति के फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी के सभी सांसद सदन से बाहर चले गए।

सदन से बाहर आकर पत्रकारों से बातचीत में रजनी पाटिल ने अपनी सफाई में कहा कि कल प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्ष की ओर से बाधा डालने पर उनपर ऐसी कार्रवाई की गई है। वहीं उनके साथ उपस्थित सांसद जय बच्चन ने कहा कि एक महिला होने के नाते उनपर ऐसी कार्रवाई की गई है।

इसी बीच केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कानून के आगे सभी बराबर हैं। महिला होने के नाते किसी को सजा नहीं दी जाए यह उचित जवाब नहीं है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button