
राजस्थान में तीन मरीजों की कोरोना से मौत, 9488 नए पॉजिटिव
जयपुर- 12 जनवरी। राजस्थान में कोरोना मरीज जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में संक्रमण के भयानक रूप लेने की आशंका है। कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बुधवार को मंगलवार की तुलना में डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। राज्य में बुधवार को 3 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। दो मौतें जयपुर तो एक सीकर के मरीज की मौत हुई है। बुधवार को एक दिन में 9488 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सोलह जिले ऐसे हैं, जहां 100 से कम नए मरीज मिले हैं, जबकि जयपुर में सर्वाधिक मरीज मिले है। अन्य 16 जिलों में 200 से 700 तक नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में जयपुर एकमात्र ऐसा जिला है, जहां राज्य के आधे से ज्यादा कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। राज्य में सक्रिय केस बढ़कर अब 38 हजार 448 हो चुके हैं। जबकि, 24 घंटों में 1634 मरीज ही रिकवर हो सके हैं।
चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को जयपुर में 3659, अलवर में 755, जोधपुर में 591, बीकानेर में 495, उदयपुर में 423, कोटा में 406, भरतपुर में 364, बाड़मेर में 319, अजमेर में 287, चित्तौड़गढ़ में 267, सीकर में 254, भीलवाड़ा में 218, पाली में 166, सवाईमाधोपुर में 134, हनुमानगढ़ में 117, सिरोही में 96, राजसमंद में 95, दौसा में 92, डूंगरपुर में 86, झालावाड़ में 76, जैसलमेर में 75, टोंक में 70, प्रतापगढ़ में 68, झुंझुनूं में 59, श्रीगंगानगर में 47, बारां में 46, नागौर में 44, बांसवाड़ा में 37, बूंदी में 26, धौलपुर में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इसके बाद जयपुर में 16 हजार 919, अलवर में 2434, अजमेर में 1120, भरतपुर में 1286, बीकानेर में 1640, चित्तौड़गढ़ में 824, कोटा में 1704, चूरू में 247, दौसा में 375, डूंगरपुर में 289, श्रीगंगानगर में 315, हनुमानगढ़ में 241, जैसलमेर में 219, झालावाड़ में 247, नागौर में 166, झुंझुनूं में 124, पाली में 439, प्रतापगढ़ में 274, राजसमंद में 207, सवाईमाधोपुर में 528, सीकर में 825, सिरोही में 362, टोंक में 234, उदयपुर में 1876 कोरोना के सक्रिय केस हो गए।



