क्राइम

राजस्थान के मंत्री के बेटे की तलाश में उत्तराखंड में छापेमारी

नई दिल्ली- 18 मई। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे रोहित जोशी की तलाश में दिल्ली पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे रोहित जोशी को सदर बाजार थाने में पूछताछ के लिए आने का नोटिस भेजा था, लेकिन रोहित जोशी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि रोहित उत्तराखंड में छिपा हुआ है। इसके चलते पुलिस टीम वहां भेजी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द ही रोहित जोशी को गिरफ्तार करने में कामयाब होगी।

जानकारी के अनुसार, रोहित जोशी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली उसकी महिला मित्र ने सदर बाजार थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में युवती ने बताया था कि रोहित बीते कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वह उसका अश्लील वीडियो तैयार कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देता है। इस धमकी से डराकर वह उसके साथ जयपुर, उत्तराखंड और दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि बीते मार्च महीने में उसके साथ सदर बाजार स्थित एक होटल में रोहित जोशी ने दुष्कर्म किया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहले जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले को जयपुर भेज दिया था, लेकिन बाद में इसे रेगुलर एफआईआर में तब्दील कर दिया गया था।

इस मामले में आरोपित बनाया गया रोहित जोशी राजस्थान के मंत्री महेश जोशी का बेटा है। पुलिस उसकी तलाश में 15 मई को जयपुर स्थित उसके घर पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला था।

पुलिस वहां पर परिवार के सदस्यों को एक नोटिस देकर आई थी जिसमें रोहित जोशी को 18 मई सुबह 9 बजे सदर बाजार थाने में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। बुधवार की सुबह पुलिस रोहित जोशी का इंतजार करती रही, लेकिन वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button