ताज़ा ख़बरें

राजस्थान:- उषा शर्मा बनीं नई मुख्य सचिव, किया पदभार ग्रहण

जयपुर- 31 जनवरी। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी उषा शर्मा ने सोमवार को यहां शासन सचिवालय में मुख्य सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर सचिवालय सेवा वर्ग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि सभी जनसमस्याओं का निस्तारण करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं से संबंधित सभी फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो। शर्मा ने कहा कि शासन में जनसहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा। इसलिए वे आमजन के दर्द को भली भांति समझती है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुरुप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

इससे पूर्व सोमवार दोपहर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर उषा शर्मा के नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति आदेश जारी किये। वे अपने पद के साथ राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड की अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी। उषा शर्मा दिल्ली से रिलीव होकर जयपुर आई है। राज्य की दूसरी महिला मुख्य सचिव उषा शर्मा राजस्थान कैडर की वरिष्ठ अधिकारी है, जो प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में खेल एवं युवा मंत्रालय के सचिव पद पर कार्यरत थी।

राजस्थान सरकार की सिफारिश के बाद भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने 1985 बैच की उषा शर्मा को युवा मामले और खेलकूद मंत्रालय से उनके मूल कैडर में अपने प्रदेश राजस्थान आने की परमिशन दी थी। उषा शर्मा 2012 में केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर गईं थीं। वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की रिश्तेदार भी हैं। निवर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य सोमवार को रिटायर हो गए। आर्य को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इससे पहले पिछली गहलोत सरकार में ही वरिष्ठ महिला प्रशासनिक अधिकारी कुशाल सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया था। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उषा शर्मा के पति बीएन शर्मा भी आईएएस अधिकारी रहे हैं और राज्य विनियामक आयोग में सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है शर्मा इससे पहले केन्द्रीय सचिव, युवा कार्यक्रम विभाग, महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, आयुक्त उद्योग, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त, जिला कलेक्टर बूंदी, अजमेर इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। बीएससी ऑनर्स तक शिक्षा प्राप्त उषा शर्मा का 26 जून 1963 को जन्म हुआ। इस हिसाब से उनका कार्यकाल जून 2023 तक का है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button