बिहार

राजनगर व खजौली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान 20 को,डीएम ने अधिकरियों के साथ की बैठक

मधुबनी। जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में सोमवार को जिला पंचायत निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में पंचायत आम चुनाव 2021 के चतुर्थ चरण के लिए नियुक्त सभी जोनल,सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आगामी 20 अक्टूबर को जिले के राजनगर एवं खजौली प्रखंडों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर निर्देष दिया गया। मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए राजनगर के कुल-22 पंचायतों के लिए 323 मतदान केंद्र एवं खजौली के 14 पंचायतों के लिए 192 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इस चरण में जिला परिषद के राजनगर से 3, खजौली से 2, पंचायत समिति सदस्य के राजनगर से 35, खजौली से 18, मुखिया के राजनगर से 22, खजौली से 14, सरपंच पद के लिए राजनगर से 22, खजौली से 14, ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत पंचों के क्रमशः 312 तथा 187 पदों पर चुनाव की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है। जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जोनल,सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह एक टीमवर्क है,इसलिए आपलोगों को समन्वय बनाए रखना है। सभी मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान प्रारंभ हो,इसके लिए मतदान केंद्रों पर समय से ईवीएम मशीन पंहुचना सुनिश्चित करें। मतदान प्रारंभ होने के बाद सक्रियता दिखाते हुए सभी मतदान केंद्रों की गतिविधियों का जायजा लेते रहना आवश्यक है। मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के दौरान कंट्रोल रूम से संपर्क में बने रहना है। मोबाइल कभी स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भीड़ एकत्रित होने नहीं देना है। इसके लिए सभी लोग सजग एवं सचेत रहें। मतदान समाप्ति के लिए पांच बजे का समय निर्धारित किया गया है। यदि किसी भी मतदान केंद्र पर उस समय भी मतदाता कतार में खड़े हैं,तो सबसे पिछले व्यक्ति से एक की संख्या से पर्ची वितरित किया जाय। इसके बाद आने वाले किसी भी व्यक्ति को मतदान में भाग लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने विधि व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के संकल्प पर विशेष रूप से जोर दिया। जबकि बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पहले से चिन्हित किया गया है। उनपर कड़ी कार्रवाई की जाय। किसी भी बूथ पर यदि किसी गड़बड़ी की आशंका हो,तो तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना दी जाय। ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। मौके पर अपर समाहर्ता अवधेश राम,उप विकास आयुक्त विशाल राज,जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी सुरेन्द्र राय,जिला पंचायतराज पदाधिकारी सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, मुख्यालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी के साथ-साथ जिले के सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button