
राजधानी पटना में 21 नवंबर को शंखनाद यात्रा,कायस्थ समाज करेगा शिरकत
पटना- 18 नवंबर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के पदाधिकारियों ने कायस्थ चौपाल का आयोजन किया जिसमें आगामी 21 नवंबर को राजधानी पटना में होने वाली शंखनाद यात्रा और राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालटकटोरा स्टेडियम में 19 दिसंबर को होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का कारवां’ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये पूजा समिति को आंमंत्रित किया गया है।
जीकेसी मीडिया और कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन और शंखनाद यात्रा में शिरकत करने के लिये बिहार के सभी 38 जिलों के जीकेसी प्रतिनिधि और पूजा समिति के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में हनुमाननगर स्थित श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, हनुमानगर के अध्यक्ष शिशिर चंद्र सिन्हा और हनुमान नगर चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष मनहर कृष्ण अतुल की अध्यक्षता में कायस्थ चौपाल का आयोजन किया गया। सभी पूजा समितियों ने शंखनाद यात्रा और विश्व कायस्थ महासम्मेलन को सफल बनाने में हर संभव सहायता देने का वादा किया।
इस अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक,जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद,जीकेसी बिहार के सह प्रभारी अनुराग समरूप, कला संस्कृति प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन,पटना के जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद,बी.के विद्यार्थी,राजीव मोहन,अंजनी कुमार सिन्हा,अनूप सिन्हा,संजीव श्रीवास्तव,धीरज सहाय,अजीत कुमार, वरूण कर्ण,अनूप कुमार, शैलेश वर्मा,रवि कुमार वर्मा,पंकज कुमार,अनिल कुमार, मुरारी सहाय,अजय कुमार,अशोकर कुमार, प्रतुल कुमार,अमितेश कुमार,रजनीश उर्फ बाबुल,वीरेन्द्र कुमार सिन्हा,प्रदीप कुमार सिन्हा,नीरज कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।



