भारत

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों को खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट

नई दिल्ली- 15 जनवरी। बेशक राजधानी दिल्ली से लगे गाजीपुर मंडी में बम प्लांट किये जाने की घटना को राजधनी की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इस मामले में एक अहम बात सामने आई है। वह यह कि घटना से कुछ दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली समेत कई राज्यों को आतंकी अलर्ट जारी किया था, जिसमें बकायदा इस बात का जिक्र किया गया था कि कैसे 26 जनवरी के मद्देनजर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन, बब्बर खालसा सरीखे इंटरनेशनल आतंकी संगठन भीड़-भाड़ वाले इलाके, प्रतिष्ठित संस्थानों, बाजारों में आतंकी गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं।

आरडीएक्स से मिला सीमा पार लिंक की ओर इशारा

मामले की जांच में जुटी कई एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक इस घटना के तार पंजाब से जोड़कर भी देखे जा रहे हैं और यह भी माना जा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह की घटना को अंजाम देकर कुछ और करने का इरादा तो नहीं है।

फिलहाल एजेंसियां आरडीएक्स का संकेत मिलने से पूरी तरह चौकन्नी हो गई हैं। क्योंकि आरडीएक्स को लेकर सीमापार लिंक होने के संकेत मिल रहे हैं, जो पंजाब से लेकर जम्मू में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में जुटे हैं। गाजीपुर घटना में आरडीएक्स मिलना इस बात की ओर इशारा कर रहा है।

जांच एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि सीमापर और पंजाब एंगल पर मामले की तफ्तीश पर फिलहाल जोर दिया जा रहा है। हालांकि अन्य दूसरे एंगल को भी पूरी प्राथमिकता के साथ तफ्तीश में शामिल किया गया है।

बम प्लांट करना बड़ी साजिश का हिस्सा

सूत्रों का कहना है कि जिस पैटर्न पर आरडीएक्स,अमोनियम नाइट्रेट टाइमर बरामद हुआ है, उससे यह शक भी जाहिर किया जा रहा है कि यह साजिश सीमा पार से भी रची गई हो सकती है, यानी पाकिस्तान और आईएसआई।

सुरक्षा एजेंसियों को यह भी शक है जिस तरह से पंजाब में कई ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है, उससे यह साबित होता है कि यह घटना एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button