ताज़ा ख़बरें

रांची में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सोशल मीडिया पर न फैलाएं अफवाह: SP

रामगढ़- 11 जून। रांची में हुए बवाल में कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की घटना को रामगढ़ एसपी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को रामगढ़ वासियों से अपील करते हुए एक वीडियो जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि रांची के मेन रोड में जो वारदात हुई है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उसके खिलाफ रांची जिला प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है लेकिन ऐसे माहौल में रामगढ़ की शांति भंग नहीं होनी चाहिए। रामगढ़ में भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं जो कि ऐसे माहौल में लोक शांति भंग करने का काम करती है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन के द्वारा धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही विधि व्यवस्था बरकरार रखने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया काफी मजबूत मंच है, जहां लोग अपनी बात रखते हैं। इस मंच पर रखी गई बात का असर भी हमारे समाज में दिखता है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर कोई ऐसा पोस्ट ना डालें जिससे कि सांप्रदायिक सौहार्द और विधि व्यवस्था खतरे में पड़े। अगर किसी भी व्यक्ति को ऐसी किसी सूचना के बारे में पता चलता है, तो वह तत्काल पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। पुलिस 24 घंटे हाई अलर्ट पर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button