स्पोर्ट्स

रणजी ट्रॉफी: बिहार के बल्लेबाज सकिबुल गनी ने जड़ा तिहरा शतक, बनाया रिकॉर्ड

कोलकाता- 18 फरवरी। रणजी ट्रॉफी में बिहार के बल्लेबाज सकिबुल गनी ने इतिहास रच दिया है। सकिबुल गनी ने अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में तिहरा शतक जड़ दिया है। प्रथम श्रेणी में पदार्पण पर तिहरा शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस 2 ग्राउंड में मिजोरम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। 22 साल के सकिबुल ने 387 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया। गनी तिहरा शतक के बाद भी रन बनाते रहे और 405 गेंदों पर 341 रन बनाकर आउट हुए। सकिबुल ने दौरान अपनी पारी में 56 चौके और दो छक्के लगाए।

गनी से पहले प्रथम श्रेणी में पदार्पण पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अजय राजकुमार रोहेरा के नाम था। रोहेरा ने 2018-19 के रणजी सीजन में मध्यप्रदेश के लिए खेलते हुए नाबाद 267 रनों की पारी खेली थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button