
मधुबनी। यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के बाद बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के अपने गांव मुरलियाचक पहुंची रश्मि रानी का ग्रामीणों एवं विद्यापति प्रेस क्लब बिस्फी ने अपने क्षेत्र की बेटी का गर्मजोशी से स्वागत किया। काली मंदिर मुरलियाचक के परिसर में आयोजित स्वागत समारोह अध्यक्षता काली पूजा समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा एवं संचालन पूर्व सरपंच रहमत आलम ने करते हुए कहा कि बिस्फी की बेटी ने अपने क्षेत्र का पुरे में मान एवं सम्मान बढ़ाया है। समारोह को सम्बोधित करते हुए रश्मि रानी ने कहा कि शिक्षा ग्रहण के दौरान किसी भी हाल में समझौता नहीं करना चाहिए। अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ही पहली प्राथमिकता होती,अभ्यास और विश्वास निरंतर होना चाहिए। यूवाओं को से अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई को गंभीरता से लें। तथा अभिभावकों को उचित मार्गदर्शन करने की भी अपील की। वहीं विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि रश्मि की सफलता प्राप्ति के बाद से ही हम सभी व्यापक रूप से गौरवान्वित हुए हैं। विधायक ने कहस कि उन्होंने प्रखंड सहित मिथिलांचल का मान बढ़ाया है। छात्रों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। वही विद्यापति प्रेस क्लब के अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि रश्मि का शिझा से अनोखा लगाव ही सफलता का मूल कारण है। मौके पर रश्मि रानी के पिता राजकुमार,माता रीता देवी के अलावा विद्यापति प्रेस क्लब के संयोजक सच्चिता नंद चैधरी, शिव शंकर राय,अनीता देवी,दिवाकर लाल दास,सत्यनारायण यादव शंकर प्रसाद,विनय झा,मो मुन्ना,मो मेहनाज,रंजीत कुमार ठाकुर,रामसकल यादव सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।



