
एजुकेशन
यूजीसी नेट परीक्षा में मधुबनी के रजी अहमद ने राष्ट्रीय स्तर पर 159 वां रैंक प्राप्त किया
मधुबनी- 28 मार्च। यूजीसी द्वारा संचालित नेट जेआरएफ की परीक्षा में राजनगर प्रखंड क्षेत्र के रामखेतारी गांव निवासी रजी अहमद ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय स्तर पर 159 रैंक प्राप्त कर अपने राज्य बिहार के साथ-साथ अपने जिले मधुबनी एवं गांव का नाम रौषन किया है। रजी अहमद वर्ष 2018-2020 में आरके आलेज मधुबनी में गणित स्नातकोत्तर के छात्र रहे हैं। रजी अहमद अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरू राम मलीक,डाक्टर धर्मेद्र कुमार यादव,पिता मो जहांगीर,मां शहनाज बेगम एवं भाई वसीम अकरम को देते हैं।
रजी अहमद ने नेट परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 159 रैंक लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को एक पैगाम दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं।



