बिहार

यूक्रेन से लौटे बिहार के छात्रों का मंत्रियों ने किया स्वागत

पटना- 27 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान वहां रह रहे बिहार के सात छात्र रविवार सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे। इन छात्रों का स्वागत करने बिहार सरकार के कई मंत्री पटना एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद रहे। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री संजय झा, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने का लगातार प्रयास कर रही है। बिहार के जो भी छात्र-छात्राएं फंसे हैं, वह बिहार लाए जाएंगे। आज पहला जत्था आया है । हम लोग एयरपोर्ट पहुंचे और उनका स्वागत किया। हम वैसे छात्र-छात्राओं को भी भरोसा दिलाना चाहते हैं जो अभी यूक्रेन में फंसे हैं । उसके लिए भी तैयारी की जा रही है। वह भी बहुत जल्द अपने देश लाए जाएंगे।

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार सरकार ने छात्रों को घर तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध करायी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसको लेकर पूरी तरह से सक्रिय है और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button