ताज़ा ख़बरें

यूक्रेन से अब तक उत्तराखंड के 40 विद्यार्थी आए वापस

देहरादून- 02 मार्च। उत्तराखंड के 282 लोग यूक्रेन और उसके आसपास के देशों में फंसे हैं, जिनमें से 40 विद्यार्थी सकुशल घर वापस आ चुके हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों और उत्तराखंड में निवासरत उनके परिवारजनों के साथ समन्वय के लिए तीन व्हाट्स ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े हैं।

यूक्रेन में फंसे छात्रों के सकुशल वापसी के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन से बुधवार देर रात 9 बजे तक विभिन्न विमानों से अब तक उत्तराखंड के 40 छात्र अपने देश पहुंच चुके हैं। मंगलवार तक 28 हो चुके थे। बुधवार 9 बजे तक 12 छात्र पहुंचे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के छात्रों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए निरंतर अधिकारियों व केंद्र सरकार के साथ संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे और व्यवस्थाओं की जानकारी ली और विदेश से लौटे छात्रों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों के सकुशल घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

बुधवार को कंचन हरिद्वार, स्नेहा पांडे,मो. आबिद टिहरी गढ़वाल, शौर्य टिहरी गढ़वाल,ओसीन चंपावत तथा मानसी हरिद्वार, शेव्ड अली और ऋतिक राजपूत (उधम सिंह नगर), कृष्णा यादव हरिद्वार के नाम शामिल हैं, जिनका प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनके परिजनों ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

मंगलवार को फ्लाइट संख्या 6 ई 8386 और 6 ई 9541 से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनमें देहरादून से भानु प्रताप सिंह तोमरी, मनीष कुमार थापा,हरिद्वार से कन्हैया,कुर्बान अली, ऊधमसिंह नगर से प्रशांत एवं पौड़ी गढ़वाली से रिया रावत हैं। देर रात 10.50 बजे के करीब फ्लाइट एआई 1942 से ईशा रावत देहरादून,मोहम्मद अनस हरिद्वार,शैली त्रिपाठी नैनीताल, तनुश्री पांडेय पिथौरागढ़ के चार छात्र दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। इस दौरान अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा,वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी रंजन मिश्रा,सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज जोशी और दीपक चमोली छात्रों की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button