ताज़ा ख़बरें

यूक्रेन पर हमले के बाद बाइडन ने की रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा

वाशिंगटन- 25 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य हमले शुरू करने के लिए रूस की निंदा की और रूस पर निर्यात,बैंकों और उद्योगपतियों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के 27 सदस्य और जी-7 सदस्य भी इन प्रतिबंधों में भाग लेंगे। बाइडन ने कहा कि अमेरिका और नाटो की सेनाएं रूस से युद्ध नहीं करेगी।

देश को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पुतिन ने युद्ध चुना है अब वे और उनका देश नतीजा भुगतेगा। यूक्रेन संकट पर देश को संबोधित करते हुए रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए विनाशकारी प्रतिबंधों का ऐलान किया।

बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सेना यूक्रेन नहीं जाएगी लेकिन इसके एक-एक इंच की सुरक्षा करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन ने युद्ध चुना है अब वे और उनका देश इसके नतीजे भुगतेंगे।

बाइडन ने रूस पर सबसे पहली कार्रवाई के तौर पर आर्थिक प्रतिबंधों की ही शुरुआत की और इस क्रम में आज उन्होंने कहा कि अब मास्को डॉलर, पाउंड, यूरो आदि में कारोबार नहीं कर पाएगा इस तरह का प्रतिबंध हम लगाने जा रहे हैं। जो बाइडन बोले, पुतिन की महत्वकांक्षा बड़ी है वे पुराने सोवियत संघ को फिर से बहाल करना चाहते हैं। प्रतिबंधों का असर देर से होता है पर तगड़ा होता है और ये रूस महसूस करेगा।

बाइडन ने यह भी बताया कि जी-7 देश रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के विनाशकारी पैकेजों और अन्य आर्थिक उपायों पर आगे बढ़ने पर सहमत हो गए हैं। इस बाबत ट्वीट करते हुए बाइडन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन पर अनुचित हमले पर चर्चा के लिए जी-7 के समकक्षों के साथ मुलाकात की और इसी दौरान इन बातों पर सहमति बनी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button