ताज़ा ख़बरें

यूक्रेन ने लंबी दूरी की मिसाइल से रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को बनाया निशाना

वाशिंगटन- 25 अप्रैल। यूक्रेन ने अमेरिका से मिली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का पहली बार इस्तेमाल करते हुए रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया है। यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह क्रीमिया में एक रूसी सैन्य हवाई क्षेत्र और एक अन्य कब्जे वाले क्षेत्र में रूसी सेना पर बमबारी की गई। अमेरिका ने गत अक्टूबर में दोगुनी मारक क्षमता वाली मिसाइल यूक्रेन को उपलब्ध कराई थी। इन मिसाइल से 300 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्य पर निशाना साधा जा सकता है।

एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हस्ताक्षरित नये सैन्य सहायता पैकेज के तहत इनमें से अधिक मिसाइल प्रदान कर रहा है। इस बीच ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ के उपाध्यक्ष ने कहा कि यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल उपलब्ध कराने का ‘यह सही समय है।’

यूक्रेन को बढ़ते रूसी हमलों का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली के लिए अनुरोध कर रहा था। अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराई गई मिसाइल बहुत दूर स्थित रूसी लक्ष्यों पर हमला करने की महत्वपूर्ण क्षमता प्रदान करती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button