
यूक्रेन की मदद को 75 अरब रुपये आवंटित करे कांग्रेसः बाइडन
वाशिंगटन- 04 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने युद्ध ग्रस्त यूक्रेन की मदद के लिए कांग्रेस से 75 अरब रुपये की आर्थिक मदद आवंटित किए जाने की अपील की है। उधर, कुछ घंटे में यूक्रेन और रूस के बीच बेलारूस और पोलैंड सीमा पर दूसरे दौर की बातचीत शुरू होनी है।
अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह अपने लड़ाकू विमान युद्ध ग्रस्त यूक्रेन की मदद के लिए नहीं भेज सकता, हालांकि अमेरिका ने यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर अपने तीन हज़ार सैनिक और युद्ध का साजो-सामान भेजा है। इसके लिए यूरोपीय देश भी आये दिन अस्त्र-शस्त्र और गोला-बारूद के साथ सैन्य सामग्री भेज रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन का कहना है कि रूस तत्काल युद्ध विराम घोषित करे और मानवीय हितों के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने पर सहमति दे। वहीं रूस चाहता है कि यूक्रेन नाटो की सदस्यता लेने से परहेज करे और क्षेत्रीय सुरक्षा की गारंटी दे। लिहाजा ये दोनों बातों पर रूस और यूक्रेन अड़े हुए हैं।



