
युवा लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने डॉ विभय कुमार झा, कहा- राष्ट्रीय स्तर से लेकर बिहार व मिथिला के क्षेत्रों में बढ़ाऐंगे पार्टी का जनाधार
पटना- 29 नवंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की युवा ईकाई ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर एक बड़ी घोषणा की है। हाल ही में भाजपा से लोक जनशक्ति पार्टी का दामन थामने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा को युवा लोजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। इस आशय का पत्र युवा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रणव कुमार ने किया है।
सांगठनिक पत्र में युवा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रणव कुमार ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में डॉ विभय कुमार झा की घोषणा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि डॉ विभय कुमार झा अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन करेंगे और पार्टी के सांगठनिक आधार को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।
इस नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि पार्टी ने हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं पार्टी के नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास दिलाता हूं कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। हमारा परिवार सामाजिक और राजनीतिक रूप से मिथिला सहित बिहार में बेहद सक्रिय रहा है। हमने अपने संस्था अभ्युदय के माध्यम से लगातार लोगों के बीच ही काम किया है। यकीनन, उसका लाभ हमें आगे भी सामाजिक और राजनीतिक कामों में मिलेगा।
लोजपा नेता डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि जिस दिन मुझे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री चिराग पासवान जी ने पटना में पार्टी की सदस्यता दिलाई और उस पल से ही मैं पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। हमारे तमाम युवा साथी बिहार एवं मिथिला क्षेत्र में बेहद सक्रिय हो गए हैं। एक सवाल के जवाब में युवा लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि पार्टी के जनाधार का व्यापक प्रसार करेंगे। आने वाले समय में बिहार के अलावे देश के अलग राज्यों में भी लोजपा का प्रचार प्रसार करेंगे साथ ही देशभर के युवाओं को लोजपा में जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा I



