बिहारभारत

युवाओं की जिंदगी में भाजपा ने भर दिया अंधेरा: अखिलेश

लखनऊ। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। जनता को धोखा देने और उससे छल करने में कोई संकोच नहीं किया। किसान से आय दुगनी करने, फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने का वादा किया पर वादाखिलाफी कर दी। नौजवानों को रोजगार का सपना दिखाया, उनकी जिंदगी में अंधेरा भर दिया। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कही। वे पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में डाॅ0 राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को अपमानित किया। जनता ने इस तरह भाजपा से इतने धोखे खाए हैं कि अब वह उन्हें जवाब देने पर तुल गई है। इंतजार बस 2022 में होने वाले चुनावों का है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में न तो नौकरियां मिली हैं और नहीं भ्रष्टाचार कम हुआ है। कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर है। लोगों में असुरक्षा का भाव है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों से जनता त्रस्त है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौपट हैं। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवाएं है। कोरोना के बाद डेंगू का प्रकोप है पर मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। लोग तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बिना कोई काम किए यों ही साढ़े चार वर्ष काट लिए हैं। विकास का कोई काम तो किया नहीं उल्टे जो राष्ट्रीय सम्पत्तियाँ हैं, उनको बेचने का काम शुरू कर दिया है। बैंक, बीमा, रेलवे, बेचने के साथ अब एयरपोर्ट भी बेच रहे हैं। विमान सेवा भी पूंजी घराने की भेंट चढ़ गई है। भाजपा का काम पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button