बिहार

BIHAR:- मौसम ने ली करवट, पटना सहित कई शहरों में गिरा तापमान

पटना- 20 नवम्बर। राज्य में मौसम तेजी से करवट बदलने लगा है। कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी पटना समेत भागलपुर,मुजफ्फरपुर,बेगूसराय,दरभंगा,मधुबनी में तापमान में कमी आई है जिसकी वजह से सोमवार को छठ पूजा के अंतिम दिन लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मौसम विभाग पटना के मुताबिक आज यानी 20 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। वहीं भागलपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है अधिकतम यहां भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस है। बेगूसराय में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 31 डिग्री तक है। वहीं दरभंगा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 31 डिग्री तक है। गया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में बारिश की संभावना फिलहाल न के बराबर है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। छठ पूजा के सुबह लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस ठंड ने छठ व्रतियों की मुश्किलें थोड़ी सी जरूर बढ़ा दी लेकिन महापर्व के उल्लास में लोगों का इसका पता नहीं चला।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button