
ताज़ा ख़बरें
मौसम का पारा गिरा और बढ़ी ठंड
लखनऊ- 29 दिसम्बर। ठंड का पारा और गिरा है। पिछले दो दिनों में सर्दी का औसत न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहस है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस नापा गया। यह जानकारी लखनऊ के मौसम केंद्र से मिली। जाड़ा बढ़ने के कारण लोग अलावा तापते दिख। इसके अलावा पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढके भी रहे।
मौसम केंद्र के प्रमुख मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि अभी दो-तीन तक मौसम में बहुत ही हल्की गर्मी आएगी, लेकिन उसके बाद तापमान और नीचे आएगा।
ठंड के कारण लोगों ने अलाव जलाए और तापते दिखे। इसके अलावा स्वेटर-जैकेट और सिर पर ऊनी टोपी और मफलर लपेटे रहे। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने को गर्म बनाए रखने के लिए जरूरी उपायों को अपनाना चाहिए।



