
मोहम्मद शरीफ का चमका बल्ला, लखनऊ रिक्रिएशन ने जीता मैच
लखनऊ- 07 फरवरी। बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग में आज चार मैच खेले गये। सी ग्रुप में मोहम्मद शरीफ की धुआंधार बल्लेबाजी से लखनऊ रिक्रिएशन ने पैंथर्स क्रिकेट एकेडमी को 125 रन से मात दी। वहीं डी ग्रुप में जय प्रकाश गुप्ता की बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों चमकी और सीएसडी सहारा एकेडमी ने मैनचेस्टर को 275 रन से हराया। बी डीविजन में यूपी टिम्बर ने डीवाईए को 51 रन से मात देकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। डी डीविजन में ब्लाज विलोव क्रिकेट क्लब ने सीबीडी सहारा को 47 रन से मात दी।
लखनऊ रिक्रिएशन व पैंथर्स क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मैच में लखनऊ रिक्रिएशन की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 238 रन बनाये। मोहम्मद शरीफ ने पांच चौका व सात छक्का की मदद से सर्वाधिक 96 रन बनाये। पैंथर्स की टीम 113 रन ही बना सकी और लखनऊ रिक्रिएशन की टीम 125 रन से जीत गयी।
दूसरे मैच में सीएसडी की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 394 रन बनाये। सर्वाधिक 85 रन जय प्रकाश गुप्ता ने बनाये। वहीं ओपनर सूर्यांश राय ने 67 रन बनाये। वहीं मैनचेस्टर क्लब की टीम 119 रन बनाकर ही आउट हो गयी और सीएसडी की टीम 275 रन से जीत गयी।
वहीं यूपी टिम्बर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक प्रभनुर एस गुजराल ने 101 रन का योगदान दिया। विप्रराज ने 53 रन बनाये। डीवाईए की टीम ने 183 रन बनाकर ही आउट हो गयी और यूपी टिम्बर की टीम 51 रन से जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर गयी। वहीं ब्लेज की टीम ने सीबीडी को 47 रन से हरा दिया।



