
भारत
मोरबी हादसा: 12 और 17 रुपये के टिकट ने ले ली कईयों की जान
अहमदाबाद(गुजरात)- 31 अक्टूबर। मोरबी के झूलते पुल पर प्रवेश के लिए 12 और 17 रुपये का टिकट दर रखा गया था। इसमें 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए 12 रुपये और इससे अधिक उम्र वालों के लिए 17 रुपये का शुल्क रखा गया था। टिकट के पीछे साफ अक्षरों में चेतावनी लिखी थी कि पुल को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि इसकी निगरानी की कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई। पुल को झूले के समान हिला रहे युवकों को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। यदि पुल को हिलाया नहीं जाता तो शायद हादसा नहीं भी होता। पुल पर क्षमता से अधिक वजन के बाद इसे हिलाने-डुलाने की कोशिश ने लोगों की जान ले ली। हादसे में बच्चों और महिलाओं के मौत के आंकड़े अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।



