
मोबाइल लूटकर बंगाल व नेपाल के मजदूरों को अधिक किमतों पर बेचने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
गाजियाबाद- 01 नवम्बर। लोनी और कवि नगर इलाके में मोबाइल में सोने की चैन झपटने वाले आधा दर्जन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटे गए अट्ठारह मोबाइल चोरी की एक मोटरसाइकिल, तीन चाकू, एक सीपीयू, एक मॉनिटर पुलिस ने बरामद किया है।
गिरफ्तार बदमाशों के नाम इमामुद्दीन उर्फ धोनी, निवासी मधुबनी बिहार, हाशिम उर्फ कासिम निवासी ट्रॉनिका सिटी, अब्दुल्ला निवासी 30 फुटा रोड कासिम बिहार ट्रॉनिका सिटी, हबीब निवासी ट्रॉनिका सिटी कासिम निवासी ट्रॉनिका सिटी, अकरम निवासी वकील चौक के पास कासिम बिहार है। पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में अपने अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुए कासिम पुत्र रियाज व अब्दुल और हाशिम उर्फ कासिम ने बताया कि हबीब कासिम तथा हाशिम लोनी, कवि नगर कवि नगर तथा सिहानी गेट इलाके में अलग-अलग जगह पर मोबाइल लूट तथा चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी और लूट के फोनो को हमलोग हबीब और इमामुद्दीन उर्फ धोनी को 2000 से ढाई 1000 में बेच देते हैं। हबीब और इमामुद्दीन चोरी व लूट का माल हमसे खरीदते हुए फोन को अकरम से फोन के लॉक तुड़वाकर बिहार, झारखंड, बंगाल और नेपाल के मजदूरों को 4 से 5 हजार में बेच देते हैं। नगर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र ने बताया कि सभी का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।



