
ताज़ा ख़बरें
मोदी सरकार सिर्फ आश्वासनों वाली: टिकेन दास
धुबरी (असम), 27 नवम्बर। धुबरी जिला के बिलासीपारा में सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं द्वारा मूल्य वृद्धि सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर शनिवार को एक विरोध रैली निकाली गयी।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीपीआईएम के प्रदेश कमेटी के सदस्य कॉमरेड टिकेन दास ने कहा कि केंद्र में और राज्य में भाजपा का शासन है। भाजपा सिर्फ वादा कर सकती है। एक भी वादे को आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। यह सिर्फ आश्वासनों वाली सरकार है।
उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता परेशान है। लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। महंगाई की मार से किसान भी हलकान हैं। सरकार जल्द से जल्द जनता विरोधी नीतियों पर लगाम लगाकर महंगाई पर लगाम लगाए। अगर हालत ऐसे ही रहा तो आने वाले समय में आम लोगों का जीना दूभर हो जाएगा।



