बिहार

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश पर प्रति वर्ष 25 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज का बढ़ा बोझः संजीव सिंह

मधुबनी- 25 अगस्त। आजकल भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्य्रकम के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मीडिया सेल के मुख्य संयोजक संजीव सिंह ने मधुबनी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल बेमिसाल नहीं, बल्कि नौ साल में पूरा देश मंहगाई,बेरोजगारी एवं घोटालों से बेहाल है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश पर प्रति वर्ष 25 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज बोझ बढ़ रहा है। 2014 तक यह विदेशी कर्ज सिर्फ 409 अरब डॉलर था, जो इनके नौ साल के कार्यकाल में बढ़कर अब 613 अरब डॉलर हो गया है। देशवासियों के सिर से विदेशी कर्ज हटाकर स्विस बैंक से धन लाने वाली उनकी घोषणा की हवा निकल गई है। इसी तरह हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की घोषणा जुमला साबित हुआ है। बेरोजगारी दर 3.4 प्रतिशत से बढ़कर अब 7.92 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यूपीए सरकार में 414 रुपए में बिकने वाले घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चूड़ियां लेकर प्रदर्शन करती फिरती थी और आंसू बहाती थी। लेकिन, उसका का दाम बढ़कर 1200 से 1300 रुपए तक पहुंच गया है। उज्ज्वला योजना की हवा निकल गई है। उपभोक्ता अर्थाभाव में गैस का रिनुअल नहीं करा पाती हैं। उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। आम आदमी की थाली से दाल, सब्जी गायब है। चारों तरफ मंहगाई, बेरोजगारी एवं घोटालों की मार है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वायत संगठन दबाव में काम करने को विवश है। देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति हो गई है। आरएसएस के इशारे पर गांधी के देश में गोडसे व सावरकर को महिमामंडित कर नफरत फैलाने और समाज को बांटने की साजिश रची जा रही है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के साथ छेड़छाड़ कर इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश करने की साजिश चल रही है। देशहित में उठने वाली विपक्षी आवाज को सीबीआई, इनकम टैक्स एवं ईडी का भय दिखाकर दबाया जा रहा है। इनके कार्यकाल में जनमत से चुनी गई सरकार को अपदस्थ करने के लिए सरेआम धनबल का उपयोग किया जा रहा है। विपक्षी सरकार की छोटी से छोटी कमियों को ढूंढकर उन्हें पदच्युत करने के लिए राष्ट्रपति शासन लागू करने की तरकीब खोजी जाती रही है। वहीं कांग्रेस के युवा नेता डा. राशिद फाखरी ने कहा कि भाजपा सरकार नफरत और झूठ फैलाने की मशीन है और उस मशीन से चुनावी फसल काटने की तैयारी करती है। परंतू आगामी लोक सभा चुनाव में ऐसा नही होगा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चलाया। जिस यात्रा से भाजपा काफी घबराई हुई है। देश की जनता भारत जोड़ो यात्रा से काफी जागरूक हुई है। राहुल गांधी ने भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री की पोल खोलकर रख दिया है। देश की आम जनता भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कसफी जागरूक हुई और आगामी लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र,हिमांशु कुमार,संजय मिश्र,मो.दानिश,अशोक कुमार,विनय झा,प्रमोद झा,राजीव शेखर झा,जिप सदस्य मो. ताजउद्दीन,आशिश सहनी,इमरान आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button