बिहार

मेंटर्स एडुसर्व को डिप्टी सीएम ने बिहार एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया

पटना-25 मार्च। आई.आई.टी एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाली पूर्वोत्तर भारत की अग्रणी संस्थान मेंटर्स एडुसर्व को बिहार एक्सीलेंस अवार्ड-2022 से नवाजा गया है। यह सम्मान उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने हाथों से मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक श्री आनंद कुमार जायसवाल को दिया। मेंटर्स एडुसर्व को यह सम्मान पठाई में नवनीतम तकनीक और तरीके के प्रयोग उच्च स्तरीय स्टडी मटेरियल और संस्थान में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

मेंटर्स एडुसर्व लगातार आई.आई.टी और मेडिकल की तैयारी कराने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। कोविड के दौरान भी इसने कई प्रयोग किए जो सफल रहा। फिजिकल क्लास संभव नहीं होने के बाद भी यहां के विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आई। उन्हें गुणवत्ता शिक्षा मुहैया कराता रहा गया। जिसकी वजह से उन्होंने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस संबंध में मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक श्री आनंद कुमार जायसवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर अच्छा लग रहा है। हमारे प्रयोग को चिन्हित किया गया और सराहा गया। हमने आई.आई.टी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए फॉमूर्ला ऑफ नर्चर का प्रयोग किया था। यह काफी सफल रहा। यहां तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने विभिन्न बोर्ड सहित अन्य परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह फॉर्मूला बेहद सूक्ष्मता से तैयार किया गया है। इसमें कई बिंदु हैं, जैसे- शिक्षक, शिक्षण प्रणाली,पेशेवर एवं प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था,पैटर्न प्रूफ कोर्स डिजाइन,स्टडी मैटेरियल,टेस्टिंग टूल्स,स्पेशल डाउट क्लीयिरिंग सत्र, हेल्प सेशन फीडबैक सेल मोटिवेशनल वर्कशॉप अभिभावक विद्यार्थी मीटिंग,पर्सनल कोच,मेंटर्स एडुसर्व ऑल इंडिया टेस्ट सीरिज आदि।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button