
ताज़ा ख़बरें
मुस्लिम समुदाय के विवाह पदाधिकारी के रूप में हो रही है काजी की नियुक्ति
सहरसा- 13 जुलाई। जिले के सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्राधिकार अंतर्गत मुस्लिम समुदाय के विवाह पदाधिकारी (काजी) के रूप में मुस्लिम रजिस्टार की नियुक्ति रिभाइज रूल्स अंडर सेक्शन 18,24 आफ बंगाल मुहम्मडन मेरिज एवं डायभोर्स रजिस्टेशन एक्ट (1एक्ट1876) नियम दो के अनुसार निबंधक सह समाहर्ता द्वारा अनुशंसित व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति की जाती है।
इस पद के लिए इमारते सरिया या अन्य समतुल्य मान्यता प्राप्त संस्थानों की अनुशंसा पर नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया की जाती है। विशेष जानकारी के लिए इमारते सरिया फुलवारीशरीफ पटना से संम्पर्क करने का निर्देश दिया गया है।



