
मुजफ्फरपुर बैंक लूट कांड का खुलासा, 3 आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर- 30 सितम्बर। जिले की पुलिस टीम को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस की टीम में बीते दिन सदर थाना क्षेत्र में हुए आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को नकदी के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पूर्व में दो अभियुक्तों को जेल में भेज चुकी है।
पकड़े गए आरोपितों के पास से पुलिस ने लूटपाट के दौरान प्रयुक्त लोडेड पिस्टल, बैंक का बैग और साढ़े छह लाख कैश बरामद किया है। पूरे मामले में एसएसपी जयकांत ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। दूसरे जिले से भी पुलिस की टीम का सहयोग लेकर इन सभी का डिटेल निकाला जा रहे हैं। अगर अन्य घटना में भी संलिप्त आती है तो सभी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही इन सभी के खिलाफ पुलिस की टीम कोर्ट में ट्रायल कराने का काम करेगी ताकि इनको सजा मिले।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन सदर थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक में दिनदहाड़े करीब 14 लाख रुपये की लूट हुई थी।



