मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना का लदनियां क्षेत्र में हाल हुआ बदहाल, शिलान्यास के बाद भी नही बन रही सड़क
मधुबनी-01 नवंबर। लदनियां प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की गति ठीक से नही चल रही है। शिलान्यास के बावजूद सड़कें निर्माण नही होने से यात्रियों को काफी पेरषानियों को सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह का एक मामला लदनिया प्रखंड क्षेत्र में आया है। शिलान्यास के करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना मद से एक करोड़ रुपये से अधिक के लागत से सोनापुर ईमली पेड़ से मोतनाजे धोबी टोला जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका है। शिकायत के बाद भी विभाग सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होना विभाग के लापरवाही को दर्शाता है। जिससे आमलोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि उक्त सड़क का शिलान्यास पूर्व मंत्री स्व. कपिलदेव कामत ने जनहित में उक्त सड़क निर्माण के लिए उन्होंने 26 दिसम्बर 021 को शिलान्यास किया। पूर्व मंत्री ने उक्त सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से स्वीकृति दिलाई। सड़क निर्माण का कार्य एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग कार्यपालक अभियंता जयनगर कार्य प्रमंडल को बनाया गया। योजना का संवेदक मे.रॉबष्ट इंटरप्राइजेज है। उक्त योजना का स्टीमेट 1 करोड़, 13 लाख 31 हजार 105 रुपये है। सड़क की लंबाई 1. 583 किमी है। कार्य शुभारंभ 22 जनवरी 2020 तथा समाप्ति 21 जनवरी 2021 है। अनुरक्षण राशि 10 लाख 13 हजार 256 है। इस सम्बंध में क्षेत्रीय विधायक मीना कुमारी ने पूछने पर दूरभाष पर बताया कि सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए अधीक्षण अभियंता आरडब्ल्यूडी से आश्वस्त किया है



