
मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत 40 किसानो को दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
सहरसा- 29 जनवरी। राज्य के किसानों की गन्ने की खेती के माध्यम से अच्छी पैदावार के लिए मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत शनिवार को विकास भवन के सभागार में जिले के 40 किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर राज्य के गन्ना मंत्री सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने किसानों को गन्ने की खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।साथ ही गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को सरकार द्वारा अनुदान देने के संबंध में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक गन्ना उत्पादन होने पर एथनॉल नीति को प्रोत्साहित किया जाना है।
राज्य में गन्ने की पैदावार बढने से किसानों की तरक्की होगा वही आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर बिहार बनेगा। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में किसानों की समस्या सुनने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को किसानों की समस्या समाधान अविलंब किये जाने के निर्देश दिए।शिविर में प्रशिक्षणार्थी किसानों को अच्छी पैदावार लेने के लिए गन्ने के स्वस्थ बीज का चुनाव करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि किसान भाई किसी भी खेत से गन्ना लेकर उसे बीज के लिए तुरंत प्रयोग कर लेते हैं।जो उचित नहीं है। उन्हें कहा गया की बीज बोए गन्ना नहीं बोए। साथ ही बीज हेतु स्वस्थ खेत का चुनाव कर दो दो आंख के टुकड़े को ही बीज प्रयोग करने के निर्देश दिए गए।बुआई के समय मिट्टी में अनुकूल नमी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गन्ने के उत्पादन से गुड़ उद्योग, चीनी उद्योग तथा एथनॉल,सहित बिजली के उद्योग में वृद्धि होगी।रोजगार भी सृजन होगा। साथ ही किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने कहा कि गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए सामान्य वर्ग के लोगों को 210 रुपये और अनुसूचित जाति-जनजाति की किसानों को 240 रुपये सब्सिडी दी जाएगी। राज्य सरकार के द्वारा बीज अनुदान के लिए 30 करोड़ राशि स्वीकृति की गई है। सहरसा सुपौल एवं मधेपुरा जिला के किसानों को गन्ना फसल की बिक्री हसनपुर चीनी मिल में किया जाना है। इसके लिए 50 प्रतिशत भाड़ा चीनी मिल द्वारा निर्वहन किया जाएगा। 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस जिले में गन्ना क्रय केंद्र का स्थापित किया जाना है। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री डॉक्टर आलोक रंजन,डीडीसी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।



