बिहार

मुखिया निश्चय कर ले,तो पंचायत में विकास की नई संभावनाएं बन सकती हैंः DDC

मधुबनी-31 जनवरी। स्थानीय डीआरडीए स्थित डीडीसी के कार्यालय में सोमवार को रहिका प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखियाओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित मुखियाओं को उप विकास आयुक्त विशाल राज ने किया प्रेरित ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त विशाल राज ने कहा कि इस बैठक के आयोजन का मकसद नव निर्वाचित मुखिया से सीधा संवाद स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति उनमें जागरूकता पैदा करना है।

उप विकास आयुक्त विशाल राज ने कहा कि सभी मुखिया अपने पंचायत की सभी खूबियों और कमियों से वाकिफ होते हैं। यदि एक मुखिया निश्चय कर ले, तो पंचायत में विकास की नई संभावनाएं बन सकती हैं। इस लिए सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी मुखियाओं को होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोक सेवक हैं। तथा लोक सेवकों के आचरण एवं जिम्मेवारियों के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं। आपके लोक व्यवहार से किसी को शिकायत नहीं होनी चाहिए। आप सभी को अपने जीवन में निष्पक्षता और ईमानदारी जैसे मानव मूल्यों को प्रमुख स्थान देना चाहिए। यदि कोई आपका विरोधी है, तो भी उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

आपके पंचायत के अंतर्गत किसी योजना को इस प्रकार लागू किया जाना चाहिए,जिससे सबसे अधिक जरूरतमंद को मदद पंहुचाई जा सके। हमें ग्राम सभा की उपयोगिता को स्थापित करना होगा। पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाएं एकमात्र ऐसा मंच है। जहां आम लोगों को अपनी बात रखने का सीधा अवसर प्राप्त होता है। इसलिए समाज के सभी वर्ग से प्राप्त किए गए सुझाव पंचायत के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। सरकार ने जनकल्याणकारी बहुत सी योजनाएं चलाई हैं, परंतु इन योजनाओं को धरातल पर लागू करने में आप सूत्रधार की योजना निभा सकते हैं। कुछ योजनाएं आपके माध्यम से संचालित होगी। तथा कुछ योजनाएं विभाग द्वारा संचालित होती हैं। परंतु,आपके पंचायत में उन योजनाओं को ठीक प्रकार लागू किया जा रहा है अथवा नहीं,इसका अनुश्रवण आपके द्वारा किए जाने से कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप से संपादित किए जा सकेंगे।

उप विकास आयुक्त विशाल राज ने पंचायतों के सभी विकासात्मक योजनाओं से बिचैलियों को हटाने की अपील भी की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण मानव तस्करी और अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों पर लगाम लगाने की भी बात कही। उन्होंने दहेज प्रथा, बाल विवाह,शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी तमाम बातों पर पैनी निगाह बनाए रखने की बात भी बताई। आमंत्रित मुखिया जनों को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार झा,एसएमसी,यूनिसेफ द्वारा जिले के सभी पंचायतों के स्तर पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे नियमित टीकाकरण के फायदे भी गिनाए और सभी मुखिया जनों को अपने अपने पंचायत को पूर्ण प्रतिरक्षित करने का आग्रह किया।

बैठक में इजरा पंचायत की मुखिया जाहिदा खातून,सतलखा मुखिया मिथिलेश झा,लक्षमीपुर मुखिया अब्दुर राजिक,सनौर मुखिया अशोक राम, नाजिरपुर मुखिया फुलपरी देवी,ककरौल दक्षिणी मुखिया सनाउल्लाह,बसौली मुखिया रूबी कुमारी,मलंगिया मुखिया ललिता देवी,मकसुदा मुखिया सज्जाद अंसारी,ककरौल उत्तरी मुखिया पुनम चोरसिया,रहिका मुखिया सबा नाज,खोजरी मुखिया सहजादी बेगम,सौराठ मुखिया कामनी देवी,जगतपुर मुखिया ललन सिंह,मुखिया एकरामुल होदा आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button