
क्राइम
मुंबई में 5 किलोग्राम ड्रग्स बरामद, नाइजीरियन गिरफ्तार
मुंबई-21 नवंबर। मुंबई पुलिस ने शिवड़ी इलाके में छापेमारी कर पांच किलोग्राम ड्रग और 200 ग्राम कोकीन के साथ एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने नाइजीरियन नागरिक को 25 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अनुसार नाइजीरियन नागरिक के दिल्ली से ड्रग सहित मुंबई आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर उसे आज तड़के शिवड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार नाइजीरियन नागरिक का पासपोर्ट जब्त कर लिया है और मामले की गहन छानबीन कर रही है।



