ताज़ा ख़बरें

मुंबई में भारी बारिश, ‘लोकल’ सेवा प्रभावित

मुंबई- 16 सितंबर। मुंबई और उपनगरों में शुक्रवार को हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसका असर मुंबई की लाइफ लाइन ‘लोकल’ रेल सेवा पर भी पड़ा है। पश्चिम , मध्य और हार्बर ‘लोकल’ धीमी गति से चल रही हैं।

मुंबई में कुछ इलाकों में जलभराव होने से ट्रैफिक जाम हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दो दिनों तक मुंबई, ठाणे, पालघर सहित कोंकण के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।

मुंबई के अंधेरी सब-वे, मिलन सब-वे , दादर पश्चिम, हिंदमाता, सायन सर्कल, गांधी मार्केट, कांजुरमार्ग, विद्याविहार आदि इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हैं। मुंबई नगर निगम कर्मी जलनिकासी के प्रबंध करने में जुटे हैं। पूर्व ईस्टर्न हाइवे और पश्चिम हाइवे पर ट्रैफिक जाम है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी केएस होसलीकर ने अगले तीन दिन तक कोंकण सहित पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। उन्होंने 16 और 17 सितंबर को मुंबई समेत उत्तरी कोंकण और घाट इलाके के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रायगढ़ और रत्नागिरी में शनिवार तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। सिंधुदुर्ग में शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button