स्पोर्ट्स

मुंबई के खिलाफ आखिरी ओवर में 22 रन का बचाव करना एक संयोग था : ओडियन स्मिथ

पुणे- 14 अप्रैल। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चार विकेट लेकर पंजाब किंग्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ ने कहा कि आखिरी ओवर में 22 रन का बचाव करना उनके लिए एक संयोग था। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी स्मिथ को अंतिम ओवर में 19 रन का बचाव करना था, लेकिन दुर्भाग्य से, राहुल तेवतिया ने अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर गुजरात को जीत दिला थी।

मुंबई के खिलाफ मैच के बाद ओडियन स्मिथ ने कहा, “मैं बस सोच रहा था कि यह एक ऐसा संयोग था, मैं उसी स्थिति में था, जैसी स्थिति गुजरात टाइटन्स के खिलाफ थी, लेकिन मैंने अपने पर विश्वास जताया। मैंने सोचा था कि उनादकट के लिए सीधे या लेग साइड पर मारना मुश्किल होता।”

मयंक अग्रवाल (52 रन) और शिखर धवन (70 रन) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की, जिसकी बदौलत पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की ओर से बासिल थंपी ने दो विकेट लिए जबकि टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया।

जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन ही बना सकी और 12 रनों से मैच हार गई। मुंबई की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने 49, सूर्यकुमार यादव ने 43, तिलक वर्मा ने 36 और कप्तान रोहित शर्मा ने 28 रन बनाए। पंजाब की तरफ से ओडियन स्मिथ ने 4, कागिसो रबाडा ने दो और वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button