
मिथिला पेंटिंग में तैयार मां जानकी की चित्र पर की गई पुष्पांजलि अर्पित
मधुबनी- 10 मई। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में जानकी नवमी उत्सव मनाया गया है। वैशाख शुक्ल नवमी तिथि जगत जननी मां जानकी जी की प्राकट्य दिवस की वर्णन शास्त्रों में सन्निहित है। ग्रामीण परिवेश की महिलाएं जानकी नवमी में खासे उत्साहित दिखीं। जिला मुख्यालय स्थित बुद्धिगम्य के कुलशील परिसर में मिथिला पेंटिंग में तैयार मां जानकी की चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर मिथिला चित्रकला में भगवान श्री राम जानकी का वैवाहिक काल के सिन्दूर दान की अप्रतिम चित्र सोनी झा ने तैयार की है। अंशु रिशिता व सौम्या के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर डा विनय विश्व बन्धु ने मां सीता जी की गुणगान सहित सस्वर कविता पाठ किया। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि हमर सीया हमर धीया की प्रासंगिकता सम्पूर्ण विश्व में है। भाजपा विधायक विनोद नारायण ने कहा कि जानकी नवमी पर राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा मैने विशेष पहल से करबाया। उन्होंने कहा कि मैथिली शब्द की उत्थान जानकी जी से है।पूर्व मंत्री विनोद नारायण ने जानकी नवमी उत्सव मिथिलांचल के अतिरिक्त देश के कोने-कोने में मनाने की आवश्यकता बताया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य साहित्यकारों ने मां जानकी की वैशिष्ट्य पर प्रकाश डाला। जिला के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों की भीड़ मां जानकी के दर्शन को उमड़ पड़ी है। मुख्यालय स्थित हनुमान प्रेम मंदिर,राम जानकी मंदिर में मां जानकी पूजा की सूचना है।



