
मिथिलांचल में चल गसा मोदी मैजिक, मधुबनी,झंझारपुर,दरभंगा, समस्तीपुर व उजियारपुर में एनडीए की बड़ी जीत
मधुबनी- 04 जून। मिथिलांचल में लोकसभा चुनाव में फिर मोदी मैजिक चल गया। दरभंगा में हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रैली का बड़ा मधुबनी,झंझारपुर,दरभंगा,समस्तीपुर एवं उजियारपुर में असर पड़ा। मधुबनी एवं झंझारपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह के रैलियों ने वोटरों के मिजाज को बदल दिया। यही कारण रहा कि झंझारपुर एवं मधुबनी लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशियों की बड़ी जीत हो सकी। मालुम हो कि दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली और लौकही एवं रहिका में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के बाद दोनों लोकसभा के जनता का माहौल बदल गया। लोगों ने एकबार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णायक मत दिया। मधुबनी और झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में कई जगहों पर दोनों एनडीए प्रत्याशियों से नाराजगी के बाद भी लोगों ने अपना मतदान मोदी के पक्ष में कर विजयी श्री दिलाया। झंझारपुर से सांसद रामप्रित मंडल एवं मधुबनी से सांसद डा. अशोक यादव दूसरी बार लोकसभा पहंुचेंगे। मधुबनी में मतगणना शुरू होने पर कुछ बूथों पर राजद के अली असरफ फातमी आगे चल रहे थे। परंतू उसके बाद फिर भाजपा के अशोक यादव आगे चलने लगे। वहीं झंझारपुर से जदयू के रामप्रित मंडल शुरू से अपनी बढ़त बनाए रखे। कार्यकर्ता फूल और माला लेकर रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। ताकि अपने नेता को माला पहना सके। मिठाईकी दुकानों पर पहले से आर्डर दे दिया गया था। वहीं मधुबनी और झंझारपुर सीट जीत के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में जष्न मनाया।



