
माई बहिन मान योजना से महिलऐं होंगी आर्थिक रूप से सशक्तः कांग्रेस
मधुबनी- 29 मई। कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित माई बहिन मान योजना को लेकर जिले में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस योजना की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता में भी खुश है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल ने महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी जब भी कोई योजना की घोषणा करती है, उसे पूरा करने का काम करती है। चाहे केंद्र की सत्ता रही हो या फिर राज्य की सत्ता, कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। श्री मंडल ने बताया कि माई बहिन मान योजना के तहत अगर आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो हर महिला को प्रतिमाह दो हजार पांच सो रुपया की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। सुबोध मंडल ने बताया कि बिहार की महिलाएं आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। ऐसे में माई बहिन मान योजना उन्हें न केवल आर्थिक सहारा देगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करेगी। कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि वह जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। मौके पर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा,नालिनी रंजन झा उर्फ रूपम झा,कृष्णकांत झा गुड्डू एवं कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



