
मधुबनी। लदनियां थाना क्षेत्र के कामेपट्टी गांव के रेखा देवी ने अपने पुत्र रविंद्र कुमार यादव पर गाली गलौच व मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने केस दर्जकर आरोपित रविन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अनुसार घटना शनिवार रात की है। आरोपित रविन्द्र कुमार यादव इसी थाना क्षेत्र के कामेपट्टी गांव का रहने वाला है। जो शनिवार की रात सिधपा गांव के रामबृक्ष सिंह के घर किबाड़ खोल कर चोरी प्रयास किया। गृहस्वामी रविन्द्र कुमार यादव को घर में चोरी के प्रयास करते रंगेहाथ दबोच लिया। घटना की सूचना गृहस्वामी ने आरोपित की मां रेखा देवी जो कामेपट्टी गांव के रहने वाली है को दी। मां मौके पर पहुंचकर चोरी नहीं करने के लिए अपनी पुत्र रविन्द्र कुमार यादव को समझाने बुझाने लगी। घर आने पर आरोपित मां को ही मारपीट गाली गलौच करने लगा। बेटा के आदत से अजीज होकर मां रेखा देवी ने अपने पुत्र रविन्द्र कुमार यादव के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया। केस दर्जकर आरोपित को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।



