बिहार

महेंद्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने के फैलसे से मधुबनी जिले में हर्ष

मधुबनी- 19 दिसंबर। मैथिल समाज रहिका के महासचिव प्रो. शीतलांबर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा 2024 का विभिन्न भाषाओं में पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष का मैथिली भाषा में मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड क्षेत्र के मलंगिया गांव निवासी सुप्रसिद्व नाटककार,वशिष्ठ साहित्यकार व लेखक श्री महेंद्र मलंगिया को उनके पुस्तक प्रबंध संग्रह को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने का फैसला किया है। प्रो. झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि महेन्द्र मलंगिया मधुबनी जिला के गौरव हैं। मिथिला मैथिली के अनन्य सेवी है वे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में जीवकोपार्जन करते हुए मातृभाषा मैथिली के सेवा की है वे बहुत ही उत्कृष्ट सेवानिवृत्त शिक्षक है मैथिली भाषा के क्षेत्र में खासकर नेपाल में उनके योगदान बहुत ही प्रशंसनीय है उन्हें लोग काफी आदर भी करते हैं वे कई पुस्तक का सृजन किए है। खासकर उनके नाटक एवं निबंध बहुत ही लोकप्रिय है। प्रो. झा ने कहा साहित्य अकादमी को बहुत पहले ही उन्हें ये सम्मान देना चाहिए था जिसके वे योग्य दावेदार थे। देर से ही सही साहित्य अकादमी ने उन्हें आखिरकार पहचाना है। इस उत्कृष्ट निर्णय के लिए मैथिल समाज रहिका साहित्य अकादमी को धन्यवाद दिया है और मलंगिया जी को बधाई दिया है। वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उदय चंद्र झा विनोद जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए है मलंगिया जी बहुत ही विद्वान साहित्यकार,नाटककार एवं लेखक है वे हमारे परम मित्र भी है उनका योगदान मैथिली साहित्य में उल्लेखनीय है उन्होंने मलंगिया जी को बधाई दिया है। प्रसन्नता व्यक्त करने बालों में संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन कुमार महासेठ,उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख जटाधार पासवान,मुखिया मो. सनाउल्लाह रहमानी,महादेव सहनी,कोषाध्यक्ष मधु राय,सहसचिव भवेश कुमार झा,सतीश चंद्र मिश्र,डॉ. हेमचंद्र झा,अभया नंद झा, चंद्रकिशोर मंडल,राजेंद्र यादव,ललन मंडल,कामेश्वर कामत,शशिधर झा,शंकरदत्त मिश्र,राकेश झा,अवधेश झा,भावनाथ पाठक,सुनील कुमार मिश्र,उदय कांत झा ललन,कमलनाथ झा,मदन यादव,कुमार गौरव,राजू झा,पवन कुमार झा,राजू पासवान,सुधीर मंडल,उदय भूषण निराला,संजीव पाठक सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मलंगिया जी को बधाई दी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button