बिहार

महिलाओं की एक जुटता ही जदयू की शक्तिः सोनी कुमारी

मधुबनी- 05 जनवरी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। शहर के एक होटल के सभागार में रविवार को महिला सशक्तिकरण को धरातल पर तेज तर्रार करने के लिए एक सभा का आयोजन जदयू के महिला नेत्री सोनी कुमारी के अध्यक्षता में हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर सोनी कुमारी ने जिला के विभिन्न जगहों से महिला को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए जोर शोर से महिला सशक्तिकरण का उत्थान के लिए जुट पड़ी है। जदयू नेत्री सोनी कुमारी ने कहा कि मिथिलांचल की पावन धरती पर पुनः मुख्यमंत्री नीतीश का जोरदार स्वागत करने के लिए महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। उन्होने कहा कि महिलाओं की एक जुटता ही जदयू की शक्ति है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के साथ अत्याचार दुर्व्यवहार बलात्कार आदि कई ऐसी घटना घटती है, तो हमारी पार्टी शक्त कार्रवाई करने के लिए जिला पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक एवं सरकार तक अपनी बातों को रखकर न्याय दिलाने के लिए हम सक्षम हैं। आज हमारे बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर साथ देने का काम की हैं। जिसका फल स्वरुप महिला सुकून से जी रही है। मौके पर सीता देवी,निर्मला देवी,शांति कुमारी,अर्चना कुमारी,विभा देवी,टिंकू कसेरा,भारत चैधरी,राजा चैधरी, विश्वजीत कुमार सिंह,गुलाब साह,अविनाश कुमार सिंह,विनोद मंडल एवं आलोक कुमार के अलावे दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ली।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button