
महिलाओं एवं नौजवानों को प्राथमिकता के साथ पार्टी में जोड़ेगी कांग्रेस
मधुबनी-14 जून। जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश के आलोक में एकदिवसीय ‘‘ नव संकल्प शिविर ‘‘ जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षों,मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं वरिष्ट कांग्रेसजनों का आयोजन जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में हुई। जिसमें छह प्रस्तावों देश में बढ़ती बेरोजगारी एवं मंहगाई,शिक्षा,रोजगार,देश के घटती अर्थव्यवस्था,किसानों की समस्याओं, सामाजिक न्याय,राजनीतिक एवं सांगठनिक मुद्दों पर चिंतन एवं संकल्प लिया गया। साथ ही अजादी आंदोलन के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला में 9 अगस्त से जिला में पार्टी 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर आजादी आंदोलन में कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण भूमिका एवं आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस योगदान को आमजनों के बीच चर्चा करेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्वमंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कांग्रेस पार्टी के नव संकल्प शिविर पार्टी के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगी। देश में मोदी सरकार ने देशवासियों से जो वादा कर सत्ता में आई वह वादा आज भूल गई है। सिर्फ देश में जुमलेबाजी से देश की प्रगति नही हो सकती है। आज देश चोराहे पर खड़ा है, विदेश में भी देश की साख घट रही डॉलर के मुकाबले आज रुपये की अबमूल्यन हो रही है,लोगो को रोजगार नही मिल रही है।
जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला में सांगठनिक क्षमता को तेजी से बढ़ाना होगा। कांग्रेस पार्टी को सभी बूथों तक ले जाने की जरूरत है। तथा पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक सशक्त कमिटी बनाने को आवश्यकता है,जो प्रखण्डों के अध्यक्ष को मजबूती से करना होगा। कांग्रेस पार्टी समाजिक न्याय के पक्षधर रही है, संगठन में सबों समान अधिकार दिया जाएगा। महिलाओं एवं नौजवानों को प्राथमिकता के साथ पार्टी में जोड़ने की जरूत है। इन सभी बिंदुओं पर गहन चिंतन और मनन किया गया है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. अमानुल्लाह खान,मनोज कुमार मिश्रा,नबेन्द्र झा,रामसुन्दर टारेत,ज्योति रामन झा बाबा,सुरेश चंद्र झा,प्रो. इश्तियाक अहमद,आकिल अंजुम,अनुरंजन सिंह,हिमांशू कुमार,गणेश झा,सुनील कुमार झा,अब्दुल दैयाम हासिम,उपेंद्र यादव,मो शब्बीर,पवन कुमार यादव,नबल किशोर झा,सुल्तान अहमद समशी,सूर्य नारायण यादव,मो सबीर,शमसुल हक,विजय कुमार चोधरी, बशिष्ठ नारायण झा,ललन कुमार झा,शिवचंद्र झा,आनंद कुमार झा,बबिता चोरसिया, डॉ सुनील कुमार पासवान,शकील अहमद,मो शकील अख्तर,रामचंद्र साह,तौफीक अहमद,फैजी आर्यन,आलोक कुमार झा,रघुनाथ झा राजा,शुभंकर झा,बीरेंद्र झा,अजहर खुर्शीद गुड्डू,मुकेश कुमार झा,कुसुम कांत झा,मो. इंतजार,मो.रेहान,मो.तारिक, ओम प्रकाश मंडल, मोहन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।



