
BIHAR:- महाराष्ट्र से आभूषण चोरी कर फरार अभियुक्त मोतिहारी में गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण- 13 जुलाई। महाराष्ट्र के बांद्रा थाना से आभूषण चोरी कर फरार अभियुक्त को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उक्त जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बांद्रा थाना कांड सं0-927 / 23 का अभियुक्त पताही थाना क्षेत्र में है।
सूचना प्राप्त होते ही पकड़़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पताही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,पुअनि संजय चौधरी, पताही थाना,स०अ०नि० भगवान भगत, पताही थाना व रिजर्व पुलिस बल की टीम गठित की गयी।टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए उक्त अपराधी सुनील कुमार पिता विन्देश्वरी पौराणिक,ग्राम बोकाने कला, थाना-पताही, जिला-पूर्वी चम्पारण को चोरी किये गये 02 हीरा लगा ईयर रिंग,02 हीरा का दिल आकार का कान का टाप,02 हीरा लगा सोने का रिंग,01 सोने का हाथ का कड़ा व 20,000 रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया है।



