
ताज़ा ख़बरें
महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 802 नए मरीज, 17 की मौत
मुंबई, 5 नवंबर। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 802 नए मरीज मिले हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 17 मरीजों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना के कुल 14,959 मरीजों का इलाज जारी है, जिसमें मुंबई में इलाजरत 4,114 मरीज भी हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 886 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 6,31,04,874 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 66,16,101 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 64,57,149 संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 1,40,362 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।



