
क्राइम
महाराष्ट्र : बड़ी मात्रा में विस्फोट सामग्री के साथ 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली- 2 फरवरी। भिवंडी क्राइम ब्रांच ने बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री बरामद की है। क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है।
बताया गया कि एक सूचना के आधार पर थाणे के भिवंडी क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने इनके पास से एक हजार जिलेटिन छड़ें और एक हजार डेटोनेटर बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार यह तीनों आरोपित इस विस्फोटक सामग्री को भिवंडी में किसी को आपूर्ति करने वाले थे। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।



