क्राइम

महाराष्ट्र:- पूर्व मंत्री जयकुमार गोरे के विरुद्ध फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज

मुंबई- 15 अप्रैल। सातारा जिले के दहीवाड़ी पुलिस स्टेशन में पूर्व मंत्री जयकुमार गोरे समेत 4 लोगों के विरुद्ध मृतक के नाम से फर्जी आधारकार्ड बनाने एवं फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला मयानी इलाके के निवासी महादेव पीराजी भिसे ने गुरुवार को देर रात दहीवाड़ी पुलिस स्टेशन में थाने में दर्ज करवाया है। इसकी छानबीन दहीवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

जानकारी के अनुसार मयानी निवासी पिराजी विष्णु भिसे का 8 अक्टूबर 2016 को निधन हो गया था। उनके बेटे महादेव भिसे एवं उनके भाई पैत्रिक जमीन की देखभाल पिता की मौत के बाद कर रहे हैं। इसी जमीन के पास श्री छत्रपति शिवाजी एजुकेशन सोसाइटी की जमीन है। यह एजुकेशन सोसाइटी पूर्व मंत्री जयकुमार गोरे के स्वामित्व की है। जयकुमार गोरे ने मृतक पिराजी भिसे की जमीन अपने नाम करने के लिए वर्ष 2020 में नगर नियोजन के सहायक निदेशक सतारा के कार्यालय में आवेदन किया था। इसके बाद जयकुमार गोरे ने मृतक पिराजी भिसे का फर्जी आधारकार्ड बनवाया। तथा गवाह के रूप में दत्तात्रेय घुटुकड़े,महेश बोराटे को दिखाकर जमीन अपने नाम करवा ली थी। पिराजी भिसे का आधार कार्ड संख्या- 90131520 1595 था जबकि हलफनामे में दिया गया आधारकार्ड संख्या- 5072 1578 8213 है।

महादेव भिसे के अनुसार उनके पिता के गलत नाम विष्णु पीराजी भिसे पर उनकी पैत्रिक जमीन हथियाई गई है, जबकि पिराजी भिसे अनपढ़ थे। जयकुमार गोरे ने उनके पिता का हस्ताक्षर कागजात पर अंग्रेजी में करवाया है। मामले की छानबीन जारी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button